Site icon Buziness Bytes Hindi

Secret of Aliens: पेंटागन को एलियंस के धरती पर आने के नहीं मिले कोई सबूत

ufo

अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारीयों ने कहा कि यूएफओ की रिपोर्ट की जांच के लिए पेंटागन के नए प्रयास से अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि एलियंस पृथ्वी पर आए हैं या दुर्घटना के तहत उनकी क्रैश लैंडिंग हुई. अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि हालांकि, विषम, अज्ञात वस्तुओं की जांच करने के लिए पेंटागन के प्रयास – चाहे वे अंतरिक्ष में हों, आसमान में हों या पानी के नीचे हों – ने सैकड़ों नई रिपोर्टें दी हैं जिनकी अब जांच की जा रही है।

कई सेंसरों में कैद हुई एलियंस की एक्टिविटी

जून 2021 में नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक के कार्यालय ने बताया था कि 2004 और 2021 के बीच, यूएफओ के 144 एनकाउंटर सामने आये, जिनमें से 80 को कई सेंसरों पर कैद किया गया था। रक्षा अधिकारीयों के मुताबिक अब तक, “हमने कुछ भी नहीं देखा है, और हम अभी भी बहुत जल्दी हैं, जो हमें विश्वास दिलाएगा कि हमने जो भी वस्तुएँ देखी हैं, वे दुसरे गृह मूल की हैं”।

अमेरिकन नेवई का मानना था कि कोई नहीं मानेगा बात

पेंटागन ने बताया कि UFO को ट्रैक करने के लिए गठित एजेंसी सैकड़ों की संख्या में यूएफओ को लेकर रिपोर्ट सौंपी है लेकिन ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे इस बात की पुष्टि हो कि ये उड़नतश्तरियां एलियंस की थी. बता दें कि पेंटागन ने ऑल-डोमेन अनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस की स्थापना जुलाई में स्थापित की थी. पेंटागन ने AARO की स्थापना उस वक्त की थी जब अमेरिकन नेवी ने लगातार कई UFO को देखे जाने घटनाओं की रिपोर्ट भेजनी शुरू कर दी. अमेरिकी नेवी पायलटों ने कई बार आसमान में अजीबोगरीब चीजें उड़ती देखने के बाद इसकी सूचना इसलिए नहीं दी थी उनको लगा कि कोई भी उनकी बातों पर यकीन नहीं करेगा.

Exit mobile version