Site icon Buziness Bytes Hindi

बढ़ सकती है शहीद जवानों की संख्या


बढ़ सकती है शहीद जवानों की संख्या

गंभीर रूप से घायल कई जवानों का चल रहा है इलाज

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के जवानों बीच हुई हिंसक झड़पों में मरने वाले भारतीय जवानों की संख्या अभी बढ़ सकती क्योंकि कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है | न्यूज़ एजेंसी आइएएनएस के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि ये सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। इस वजह से शहीद होने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

दस जवान गंभीर रूप से घायल
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों के साथ हुई भिड़ंत में अभी एक कर्नल सहित 20 जवानों की मौत हो चुकी है। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि गंभीर रूप से घायल जवानों की संख्या दस से ज्यादा हो सकती है। हालांकि सेना ने घायलों की संख्या बताने से इन्कार करते हुए कहा कि अनेक सैनिक घायल हैं।

सात घंटे चली थी हिंसक झड़प
सोमवार की रात को भारत और चीन के बीच में शुरू हुआ खूनी संघर्ष करीब छह-सात घंटे तक चलता रहा। मंगलवार को भारतीय हैलीकॉप्टरों ने मृतकों और घायलों को गलवान घाटी से वापस लाने के लिए 16 चक्कर लगाए थे। सरकारी सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह चार जवानों के शवों को गुलवान से लेह ले जाया गया।

Exit mobile version