चार दिन में ढाई गुणा हो गयी कोरोना संक्रमितों की संख्या

मेरठ रीजनचार दिन में ढाई गुणा हो गयी कोरोना संक्रमितों की संख्या

Date:


चार दिन में ढाई गुणा हो गयी कोरोना संक्रमितों की संख्या

गुरुवार को 15 के मुकाबले रविवार को मेरठ में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में कोरोना ( corona Virus Meerut) का कोप बढ़ता जा रहा है। मात्र 4 दिन में कोरोना मरीजों की संख्या ढाई गुणा से भी अधिक हो गयी है। जिले में गुरुवार को 15, शुक्रवार को 21, शनिवार को 24 कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं रविवार को 37 नये कोरोना संक्रमित (corona Virus Meerut )मिलने से कोरोना का प्रकोप एक बार फिर महानगर पर मंडराता दिख रहा है।

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को कुल 3496 सैंपलों की जांच हुई। आज 37 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब मेरठ में सक्रिय कोरोना संक्रमितों (corona Virus Meerut) की संख्या 125 हो गयी है। इनमें से 9 कोरोना संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। वहीं 116 कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। आज किसी भी मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। वहीं अब तब कोरोना संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

वहीं मेरठ में लोग फिलहाल कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक नजर नहीं आ रहे हैं। न तो बाजारों में भीड़ कम हो रही है और न ही लोग मास्क पहनने जैसी सावधानी बरतने को तैयार हैं। इन हालातों में कोरोेना संक्रमण की बढ़ती राह को थामने की तो बात करना भी बेमानी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related