मेरठ। देश के कई हिस्से गर्मी से झुलस रहे है। ऊपर से गर्म हवा काफी परेशान कर रही है। अब इस झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मानसून आने की संभावना है। जिसके बाद बारिश शुरू होते ही गर्मी से राहत मिलेगी मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से बारिश के आसार हैं। इसी के साथ ही बारिश होने से धान, मक्का, कपास, सोयाबीन, गन्ना और मूंगफली की फसल में किसानों को आसानी होगी।
Also read: भीषण गर्मी ने किया बेहाल
देश में अधिकतर कृषि मानसून पर आश्रित है। पूरे साल की 70% बारिश मानसून सीजन में होती है। मौसम विभाग के अनुसार असम, दक्षिणी पश्चिमी बंगाल,सिक्किम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। वहीं इस बार उत्तर भारत के क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना हैं।
बता दें कि इस समय मेरठ, वेस्ट यूपी और एनसीआर के अलावा पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से परेशान है। गर्मी से राहत के लिए लोगों को बारिश का इंतजार कर रहे है। मानसून से पहले बारिश की कमी के चलते फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। मुंबई में आज गुरुवार को सुबह हल्की भारी बारिश हुई है। जिसके बाद यहां तापमान में गिरावट की संभावना है। मुम्बई शहर में सुबह भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ इलाकों में यातायात बाधित हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज 9 जून से शुरू होने वाले अगले चार दिनों में महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
Also read: Weather Update: तापमान में हो रही तेजी से बढ़ोत्तरी,मौसम में आने लगी खुश्की
गर्मी से राहत देने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून धीमे से बढ़ रहा है। यह बीते छह दिनों से अभी एक जगह स्थिर था। मानसून कोंकण से कुछ दूर है। वही मेरठ और वेस्ट यूपी में गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। वैसे यहाँ भी आगामी 10 जून से बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस समय बारिश की लोगों को बहुत अधिक जरूरत है।
