Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking Incident: अयोध्या में सरयू नहाते नवयुगल ने एक—दूसरे को किया खुल्लम खुल्ला किस तो हुआ ये हाल

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में पवित्र सरयू नदी में नहाते हुए नवयुगल दंपति ने एक दूसरे को किस किया। दुनिया और आसपास के लोगों से बेखबर नवयुगल दंपति राम की नगरी में खुल्लम खुल्ला एक—दूसरे को किस करने में तल्लीन थे। ये देखकर राम की पैड़ी पर नहा रहीं महिलाएं और अन्य श्रद्धालुगण शर्मा गए और उन्होंने अपनी नजरें नीचे कर ली। लेकिन कुछ लोगों को नवयुगल दंपति की ये हरकत नगावार गुजरी तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आई पत्नी को भी लोगों ने नहीं बक्शा। लोगों का कहना था ​इस दंपत्ति ने सरयू नदी में नहाते समय सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी। बता दें कि जिस समय नवदंपत्ति ने एक दूसरे को किस किया उस समय बड़ी संख्या में लोग भी स्नान कर रहे थे। जहां पर नवदंपति नहा रहे थे उसके आसपास बच्चे और महिलाएं भी नहा रही थीं। लेकिन,इस दंपत्ति ने किसी की परवाह नहीं की और दोनों अश्लीलता पर उतर आये। इस पर पास में नहा रही महिलाओं और लोगों ने आपत्ति जताई। लोगों ने कहा कि ये सब पवित्र सरयू और अयोध्या में नहीं चलेगा।

नाराज लोगों ने राम की पैड़ी में पत्नी को किस करने वाले युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद उसको घसीटकर हुए सरयू नदी से बाहर ले आए और फिर वहां भी पीटा। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी पर भी हाथ साफ कर दिए। रामनगरी के साधु-संतों में घटना को लेकर रोष है। युवक की अश्लील हरकत पर सभी ने कड़ी नाराजगी जताई। बताया जाता है कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। पिटाई से युवक के कंधे पीठ पर चोट लगी हैं। पति को भीड़ से छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी काफी देर तक रोती-गिड़गिड़ाती रही। पिटाई करने वालों का कहना था कि ऐसी धार्मिक स्थल पर इस तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना पर लक्ष्मण घाट चौकी पुलिसकर्मियों ने इस मामले में बात करने से मना कर दिया।

Exit mobile version