नये पैकेज से महामारी के खिलाफ लड़ाई में मिलेगी नई मजबूती : प्रधानमंत्री

फीचर्डनये पैकेज से महामारी के खिलाफ लड़ाई में मिलेगी नई मजबूती...

Date:


नये पैकेज से महामारी  के खिलाफ लड़ाई में मिलेगी नई मजबूती : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना से संबंधित 23 हजार करोड़ रूपये के पैकेज पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे इस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को नयी मजबूती मिलेगी।

श्री मोदी ने गुरूवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ट्वीट कर कहा , “ कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एक नए पैकेज को मंजूरी दी गई है। इसके तहत देश के सभी जिलों में पीडियाट्रिक केयर यूनिट से लेकर आईसीयू बेड, ऑक्सीजन स्टोरेज, एंबुलेंस और दवाओं जैसे जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।”

कृषि और किसान कल्याण के बारे में मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णय पर उन्होंने कहा , “ आज कैबिनेट की बैठक में कृषि और किसानों के कल्याण को लेकर महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं। मंडियों को सशक्त करने के लिए कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के उपयोग के साथ-साथ लोन पर ब्याज में छूट की व्यवस्था भी की गई है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...