Site icon Buziness Bytes Hindi

Latest News Today: मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के कामकाज देख भड़के प्रभारी मंत्री

मेरठ। मेरठ मंडल के प्रभारी और राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज मेरठ में पौधरोपण अभियान की शुरुआत गांव गांवड़ी से की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने विकास भवन सभागार में प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री विभागों के अधिकारियों के काम की शैली देखकर भड़क गए। प्रभारी मंत्री ने योजनाओं की आधी अधूरी प्रगति देखकर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को कड़े निर्देष दे डाले। उन्होंने कहा कि आपका काम अच्छा होना चाहिए।

Read also: देवघर के त्रिकूट रोपवे हादसे में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने की रेस्क्यू टीम की सराहना

मंत्री ने कहा कि काम अच्छा नहीं होगा तो  कार्यवाही के विकल्प खुले हैं। अधिकारियों का नुकसान होगा। अधिकारी इसे निर्देश समझे। मंत्री ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए 100 दिन में किए कार्यों पर अधिक ध्यान दिया और सवाल किए। सबसे अधिक परेशानी का सामना ऊर्जा निगम लापरवाही को लेकर करना पड़ा। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण आवास, घरौनी वितरण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड,  रोजगार मेला, कन्या सुमंगला योजना, कानून व्यवस्था,अभ्युदय योजना, कांवड़ यात्रा को लेकर मंत्री ने समीक्षा की और अधिकारियों से किए गए कार्यों के संबंध में सवाल किए।

Read also: कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने प्रदेश प्रभारी पर लगाये गंभीर आरोप, कहा जनता कहेगी तो छोड़ दूंगा अपनी सीट

प्रभारी मंत्री ने एसएसपी से कानून व्यवस्था को लेकर बात की।  मंत्री ने एसएसपी को निर्देश दिए और कहा कि चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी,  लूट इत्यादि पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करें । समीक्षा बैठक के बाद वो मलिन बस्ती के निरीक्षण के लिए  गए। बैठक के दौरान राज्य मंत्री दिनेश खटीक, सांसद राजेंद्र अग्रवाल,राज्य मंत्री दानिश अंसारी,  जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

Exit mobile version