Site icon Buziness Bytes Hindi

Chardham Yatra – बम्पर भीड़ से बौखलाए मंत्री हुए कड़क,अधिकारीयों को धमकाया, video viral

उत्तराखंड। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 3 मई से शुरू होने जा रही है। यात्रा शुरू होने से पहले ही अब तक 200000 से भी अधिक यात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यात्रियों के इस उत्साह से जंहा शासन-प्रशासन उत्साह में है तो वही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की चुनौती भी दिखाई दे रही है। शायद यही वजह है कि सरकार के मंत्री अधिकारियों पर बरसते हुए दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज अपने अधिकारियों पर ब्रेस्ट हुए दिखाई दे रहे है।

इस वायरल वीडियो में सतपाल महाराज अपने अधिकारियों को धमकाते हुए चेतावनी दे रहे है कि उन्हें लोगों की बातों को सुनना होगा। फ़ोन उठाना होगा यदि फोन नही उठता तो वापस कॉल बैक करना होगा। उन्होंने अपने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे औचक निरीक्षण करेंगे और कोई भी लापरवाही मिली तो उस अधिकारी और कर्मचारी की खैर नही। उन्होंने अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ लापरवाही दिखाने पर एक्शन लेने की भी बात कही।

 दो लाख से भी अधिक यात्रियों का हुआ रजिस्ट्रेशन 

आपको बता दे कि कोविड की दो साल की पाबंदियों के बीच चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। यही वजह हैं कि यात्रा शुरू होने से पहले ही अभी तक 2 लाख से भी अधिक भक्तों ने चारधाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यात्रा रुट के लगभग सभी होटल पैक है ऐसे में शासन की ओर से भीड़ बढ़ने पर ऊपर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर निश्चित की जा सकती है। जिसके चलते श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश में रुकना पड सकता है। 

Read also: Guest house और वाहन की बुकिंग मई तक Full

 तेज हो रही कोरोना की गति 

कोविड कि बढ़ती गति को देखते हुए यात्रा रुट पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद देहरादून सचिवालय ओर दून स्कूल में कोरोना के मरीज मिलने हड़कम्प मच गया है।

Exit mobile version