Site icon Buziness Bytes Hindi

पलायन करने वाले वापस लौट आयें, प्रदेश में गुंडों का दमन करने वाली सरकार


पलायन करने वाले वापस लौट आयें, प्रदेश में गुंडों का दमन करने वाली सरकार

शामली। मुजफ्फरनगर का दंगा या कैराना में रहने वालों पलायन करना हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि प्रदेश की शान और आन पर आंच का मुद्दा रहा है। हमारे सत्ता में आने के बाद अपराधियों ने खुद की पलायन कर लिया। आज उत्तर प्रदेश की सड़कों पर सिर उठाकर चलने की हिम्मत किसी माफिया में नहीं है। जिसने ऐसा करना चाहा उसकी छाती पर गोली लगी है।

Read also: यूपी में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली के कैराना में पहुंचे और पूर्व में यहां से पलायन करने वाले व्यापारी विजय मित्तल के यहां पहुंचे। विजय मित्तल यहां से पलायन करने के बाद लौटने वाले सबसे पहले व्यापारी हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यापारी विजय मित्तल से मुलाकात की। सीएम योगी ने कहा कि कैराना से पलायन करने वाले वापस लौट आयें, अब प्रदेश में गुंडों का दमन करने वाली सरकार है। उन्होंने सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि यहां पुलिस चैकी का सुदृढ़ीकरण किया जा चुका है और आज 250 करोड़ की लागत से पीएसी बटालियन की आधारशिला रखी जायेगी। इस बटालियन में रहने वाले 1278 जवान सुरक्षा का एक नया विश्वास जागृत करायेंगे। सीएम योगी ने कहा कि उत्पीड़न के कारण कैराना से पलायन करने वाले हिंदू परिवारों को सरकार पूर्ण सुरक्षा के साथ मुआवजा भी देगी। अब पलायन कराने वालों को खुद की प्रदेश से पलायन करना होगा।

शामली के कैराना में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह ने कैराना की पीड़ा को उठाया था। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी सोच और क्षेत्र के विकास की इच्छा को आगे बढ़ाने के लिये हम कई परियोजनाएं साथ लेकर आये हैं।

Read also: सीएम योगी को जरनल डायर अवार्ड भेजेंगे रंधावा

थ्वपद्व विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि मुजफ्फरनगर में दो निर्दोष नौजवान मारे जाते हैं तब किसी भी दल को उनकी जाति नजर नहीं आई। हिंदुओं के घर जलाए गये तब भी सत्तारूढ दल को जाति नजर नहीं आई। उस दौरान जो लोग मंदिर जाने में संकोच करते थे, वो आज सबसे बड़ा तिलक लगा रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है कि चेहरे पर चढ़े नकाब के पीछे की हकीकत क्या है। सीएम योगी ने माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि हम किसी के सम्मान के खिलाफ कोई भी कार्य नहीं करेंगे। लेकिन यदि कोई प्रदेश में अराजकता फैलायेगा तो उसका वह हश्र होगा की उसकी आने वाली पीढ़ियां भी ऐसा करने की सोचेंगी भी नहीं।

Exit mobile version