क्रिकेट पिच पर बिखरा खूबसूरती का जादू

फीचर्डक्रिकेट पिच पर बिखरा खूबसूरती का जादू

Date:


क्रिकेट पिच पर बिखरा खूबसूरती का जादू

  • वेडिंग फोटोशूट में बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर ने मारे चैके-छक्के
  • आईसीसी ने भी शेयर की संजीदा की प्री वेडिंग की तस्वीरें

न्यूज डेेस्क। क्रिकेट पिच पर चैके-छक्के मारते हुए बल्लेबाजों को तो हम सभी ने देखा है। मगर क्या हो जब सज-संवर कर एक खूबसूरत महिला क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दे। जी हां, यह सिर्फ कल्पना नहीं है बल्कि बांग्लादेश की महिला खिलाड़ी द्वारा क्रिकेट पिच पर कराये गये वेडिंग फोटोशूट का नजारा है जिसे देखने वाले देखते ही रह गये। इन खूबसूरत फोटो को आईसीसी ने भी शेयर किया है।

नारंगी रंग की साड़ी पहने, मांग टीका, चुर (वजनदार कंगन) और फूलों से बने आभूषणों से सजी, हाथ में क्रिकेट बैट लेकर मैदान में उतरी बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर संजिदा इस्लाम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। दरअसल संजिदा इस्लाम ने हाल ही में रंगपुर के एक प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर मिम मोसादेक के साथ शादी की है। शादी से पहले संजिदा इस्लाम ने क्रिकेट पिच पर प्री वेडिंग फोटोशूट कराया था।

संजीदा ने उन फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो देखने वाले उनकी तारीफ करते नहीं थके। चर्चाओं में आयीं संजीदा की प्री वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें आईसीसी ने भी शेयर की हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर संजिदा इस्लाम ने अगस्त 2012 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह 2018 में पहली बार महिला एशिया कप टी-20 जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related