व्यापार:- आज अप्रैल का आखिरी दिन है सोमवार से मई का महीना शुरू होगा। वही अब हर कोई अपना नया काम नए तरीके से करने की योजना बना रहा होगा। कुछ लोगो को इस महीने में बैंक से जुड़े कई बड़े काम करवाने होंगे और कई बार बैंक का चक्कर लगाना पड़ सकता है। तो अब ऐसे में सभी के मन मे यह सवाल उठता होगा कि आखिर इस महीने कितने दिन बैंक खुली रहेगी और वह कब कब बैंक जाकर अपना काम करवा सकते हैं। तो आइए जानते हैं मई में कितने दिन लटकेगा बैंक में ताला…..
अगर हम मई की छुटियो को समझे तो मई महीने में कुछ खास हिंदुओ के पर्व तो कुछ खास मुस्लिम के पर्व पड़ रहे हैं। इसके अलावा कुछ विशेष जयंती भी मई के महीने में बैंक में ताला लगवाने के लिए तैयार खड़ी है। अगर हम पहली बैंक की छुट्टी की बात करे तो यह 2 मई को रहेगी। इस दिन ईद-उल-फितर के मौके पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के सभी बैंक बन्द रहेंगे।
इस अलावा 3 मई को परशुराम जयंती, ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया सभी जगहों के बैंकों में कामकाज बन्द रहेगा। हालांकि कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के बैंक इससे प्रभावित नहीं होंगे। 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के चलते कोलकाता के बैंक पर ताला लटकेगा। 16 मई को लगभग हर जगह का बैंक बन्द रखा जाएगा।
जाने कब कब है बैंक में सार्वजनिक छुट्टी:-
बैंक में अगर हम सार्वजनिक अवकाश की बात करें तो यह 1, 8, 15 , 22, 29 मई को रहेगा। इसके अलावा 14 और 28 मई को दूसरे और चौथे शनिवार के कारण अवकाश रहेगा।
