वायुसेना की मज़बूती के लिए सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को मंज़ूरी

बिज़नेसवायुसेना की मज़बूती के लिए सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को...

Date:


वायुसेना की मज़बूती के लिए सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को मंज़ूरी

नई दिल्ली: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक में स्वदेशी फाइटर जेट तेजस के बेड़े को मजबूत करने वाले सबसे बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी मिल गई है। इस बात की जानकरी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी। इसी के साथ उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है।

गेम चेंजर
रक्षामंत्री ने कहा, ” प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक हुई. इस बैठक में देसी फाइटर जेट लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के भारतीय वायुसेना के बेड़े को मजबूत करने के लिए लगभग 48,000 करोड़ रुपये के सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को अपनी मंजूरी दे दी।” उन्होंने कहा, “यह सौदा भारतीय रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए एक गेम-चेंजर होगा।”

एलसीए-तेजस बनेंगे रीढ़ की हड्डी
राजनाथ सिंह ने कहा, “एलसीए-तेजस आने वाले वर्षों में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की रीढ़ बनने जा रहा है। एलसीए-तेजस में बड़ी संख्या में नई प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जिनमें से कई का प्रयास भारत में कभी नहीं हुआ। एलसीए-तेजस की स्वदेशी सामग्री एमके 1 ए संस्करण में 50% है जिसे 60% तक बढ़ाया जाएगा।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related