Site icon Buziness Bytes Hindi

इलेक्ट्रॉनिक करो की बैट्री के लिए उपयोगी लिथियम की कमी ने बढ़ाई कीमत

तकनीकी:- आज के समय मे इलेक्ट्रॉनिक कार की खरीद की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ोत्तरी को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक कार निर्माता कंपनी ने इसके प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है। वही अब इस बीच खबर है कि लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग कर इलेक्ट्रॉनिक कार का प्रोडक्शन करने वाली कम्पनी में तेजी के चलते मार्केट में लिथियम की माग बढ़ गई है। बढ़ी मांग के चलते दुनिया भर में इसकी सप्लाई को खपत को पूरा करने का संकट गहरा गया है। 

रॉयटर्स से मिली जानकारी के अनुसार सर्बिया की सरकार ने एंग्लो-ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी रियो टिंटो पीएलसी के आधिपत्य को खत्म कर दिया है और लिथियम कम्पनी के लाइसेंस को भी कैंसिल कर दिया है। अगर हम वर्तमान समय की बात करे तो लिथियम हाई रॉक , नमकीन खदानों से निकलता है। वही हाई रॉक लिथियम प्रोडक्शन के मामले में आस्ट्रेलिया सबसे बड़ा सप्लायर देश है। वही अगर हम अर्जेंटीना, चीन और चिली की बात करें तो यह नमक की झील से प्रोडक्शन करने के मामले में सबसे आगे है। लेकिन इसके बाबजूद भी विश्व भर में लिथियम का संकट मंडरा रहा है।
क्रेडिट सुइस ने लिथियम प्रोडक्शन को लेकर एक विश्लेषण किया और कहा है कि वर्ष 2022 में लिथियम का प्रोडक्‍शन 588,000 टन और 2023 में 736,000 टन हो सकता है। लेकिन इतने प्रोडक्शन के बाद भी इसका संकट बढ़ रहा है तो उसका कारण इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में लगेंने वाली बैट्री में इसका इस्तेमाल। इसकी इसी तरह बढ़ती मांग के चलते आगामी समय मे इसकी कीमत आसमान छुएगी। हालाकि चीन में मेकर्स द्वारा लिथियम को मांग बढाने से इसकी कीमतों में उछाल आया है और यह टॉप पर चल रही है।
Exit mobile version