Site icon Buziness Bytes Hindi

The Kashmir Files: मेरे पास 40 हजार लोगों के परिवार का विडियो है- विवेक अग्निहोत्री


The Kashmir Files: मेरे पास 40 हजार लोगों के परिवार का विडियो है- विवेक अग्निहोत्री

By bbnews

महज 12 करोड़ के बजट में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) सिनेमा घरों में लगती है। पहले दिन फिल्म को औसत दर्शक मिलते हैं लेकिन दूसरे ही दिन से फिल्म चर्चा में आ जाती है। जहां दो शोज दिखाए जा रहे थे वहां 8 शोज चलने लगे। सोशल मीडिया पर हर दूसरा आदमी इस फिल्म को देखने की सिफारिश करता हुआ नजर आ रहा है। एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। कई राज्यों में फिल्म को टैक्सफ्री कर दिया गया जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। रविवार को द कश्मीर फाइल्स की पूरी टीम लखनऊ में मौजूद थी। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, ऐक्टर पल्लवी जोशी, अनुपम खेर के साथ निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने फिल्म प्रमोशन के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।

Image Credit: Naeem

Read also: ‘The Kashmir Files:’: पत्रकार ने पूछा फिल्म में कितना सच, कितना फिक्शन है? भड़क गए विवेक अग्निहोत्री व पल्लवी जोशी

हर चीज सच पर आधारित है

एक बड़े अखबार की रिपोर्ट के अुनसार कश्मीर में कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) के संहार की संख्या फिल्म में दिखाए जाने वाले आंकड़ों से बहुत ज्यादा अलग हैं, फिल्म में इतना हेरफेर क्यों? इस सवाल पर विवेक कहते हैं कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। मीडिया से बात करते हुए विवेक ने बताया कि हमारे पास 40 हजार लोगों के परिवार के विडियो हैं जो हमने पूरी दुनिया में घूम घूम कर उनसे बातचीत के आधार पर बनाए हैं। इस फिल्म में दिखाई गई हर एक चीज सच पर आधारित है।

Image Credit: Naeem

विवाद की वजह से नहीं चल रही फिल्म

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लेकर कई विवद पैदा हो रहे हैं, क्यों है यह विवाद, फिल्म की सफलता का कारण विवाद हैं? इन सवालों पर विवेक कहते हैं कि फिल्म में कोई विवाद ही नहीं है। भला आतंकवाद पर कोई विवाद हो सकता है क्या। जो लोग आतंकवाद से नफरत करते हैं वह लोग इस फिल्म को देख रहे हैं और कुछ लोग इसका बुरा प्रचार भी कर रहे हैं। हमारी फिल्म देश के हर वर्ग को जोड़ रही है। इस फिल्म ने फिल्मों को हिट बनाने के पुराने ढर्रे को तोड़ दिया है। जहां तक सवाल फिल्म में आधा सच दिखाए जाने का है तो आधा सच के बारे में बोलने का हक उसी को है जो पूरा सच जानता हो। ऐसा नहीं है कि यह फिल्म विवाद की वजह से चल रही है। मैंने जिस मकसद से फिल्म बनाई वह पूरा हो रहा है। जो लोग कश्मीरी पंडितों के संहार की बात नहीं मानते थे, इस फिल्म ने उनकी आंखें खोल दी हैं।

Read also: रुपहले पर्दे पर धमाल मचाने वाली फिल्म् ‘The Kashmir Files’ का जानिए राजनैतिक विवाद

Image Credit: Naeem

मुख्यमंत्री को दी जीत की बधाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस बारे में विवेक कहते हैं कि हमारी पूरी टीम मुख्यमंत्री को फिल्म को टैक्सफ्री करने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ हमने उन्हें उत्तर प्रदेश के चुनाव में इतनी भव्य मिलने वाली जीत की बधाई भी दी। वहीं विवेक ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी बात की है। जिसका सपना पिछले कई साल से बुना जा रहा है। वहीं अनुपम खेर ने कहा कि जिस सच को कई सालों तक लोगों से छुपाकर रखा गया, उसे सामने लाने का काम फिल्म के जरिए किया गया है। लोगों के जख्मों को भरा तो नहीं जा सकता, लेकिन उस पर फिल्म बनाकर हमने मरहम लगाने का काम किया है।

गौरतलब है कि अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) में वर्ष 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन से जुड़ी घटनाओं को पेश किया गया है। इस फिल्म उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

Exit mobile version