बंद होगा ‘द कपिल शर्मा शो’

बॉलीवुडबंद होगा ‘द कपिल शर्मा शो’

Date:


बंद होगा ‘द कपिल शर्मा शो’

टीवी का लोकप्रिय शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टेलीचक्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। मगर घबराने की बात नहीं क्योंकि यह शो सिर्फ कुछ दिनों के लिए बंद होने जा रहा है।

इसके बाद इसका नया सीजन जल्द ही एक बार फिर शुरू किया जाएगा। लंबे समय से कपिल शर्मा हर वीकेंड अपनी टीम के साथ लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। ऐसे में शो के बांद होने से फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। लॉकडाउन के बाद से ही शो के नए एपिसोड को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। अपने मजाकिया अंदाज से अक्सर लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा के कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप पर बना रहता है। कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर रोक लगने के कारण शो काफी समय तक बंद रहा था। ऐसे में फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...