आख़िरकार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर गतिरोध खत्म हो गया, जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई, आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल पर रज़ामंद हो गए हैं जिसके तहत भारत अपने सभी मैच दुबई में मैच खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन फरवरी-मार्च 2025 में पाकिस्तान में होगा। समजाहुते के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी भारत अपने सभी लीग मैच और अगर वो सेमीफाइनल या फाइनल में पहुँचती है तो वो मैच भी भी दुबई में आयोजित होंगे, यहाँ तक कि अगर नॉक आउट में उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा तब भी पाकिस्तान टीम को दुबई जाना होगा.
इस समझौते के तहत भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में अपने लीग मैच खेलने के लिए भारत नहीं आएगी और इसके बजाय कोलंबो, श्रीलंका में मैच खेलेगी। हालाँकि टीम अगर फाइनल में पहुँचती है तो उसे भारत जाना होगा.
जानकारी के मुताबिक आईसीसी और बीसीसीआई ने भारत-पाक मुकाबले की मेजबानी नहीं करने के कारण राजस्व नुकसान के लिए पीसीबी की मांग पर सहमति नहीं जताई है, लेकिन आईसीसी ने 2027 के बाद महिला टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पीसीबी पर सहमति जताई है।
वहीँ पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी का कहना है कि पाकिस्तान ने अतिरिक्त मुआवजे की बात नहीं की, आईसीसी ने पाकिस्तान से मैच ट्रांसफर कराने पर पाकिस्तान को मुआवजे की पेशकश की थी. मोहसिन नक़वी का कहना है कि आईसीसी और बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी पर पीसीबी की सभी शर्तें मान लीं, इस मामले को अंतिम रूप देने के लिए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बातचीत हुई, अगले 24 घंटों में सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा।

