Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Budget Session- पहले दिन विपक्ष के सवालों पर घिरी सरकार

देहरादून। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन ही भाजपा सरकार के मंत्री विपक्ष के सवालों के आगे फंसते हुए दिखाई दिए। पहले दिन सरकार के मंत्री न केवल सवालों में उलझे हुए दिखाई दिए बल्कि नशे को लेकर उठाये गए सवाल पर भी ठोस जवाब नहीं दे पाए। उत्तराखंड पुलिस का कांग्रेस के विधायकों को लेकर किये जा रहे व्यवहार पर भी सरकार विपक्ष को संतुष्ट नहीं कर पाई। यही वजह थी कि विपक्ष के विधायक सरकार के जवाबो से असंतुष्ट होकर वेळ में आकर हंगामा करते  दिखाई  दिए। विधानसभा अध्यक्षा ने विपक्ष के तेवरों को देखते हुए सदन को समय से पहले स्थगित कर दिया।

मंगलवार को शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने गैरसैण को लेकर हंगामा किया और विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष ने सदन में इस पर प्रश्नकाल को रोकते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग को लेकर सदन के भीतर भी हंगामा किया। लेकिन स्पीकर ने विपक्ष की इस मांग को ठुकराते हुए प्रश्नकाल को शुरू किये जाने का निर्देश दिया। 

Read also: Uttarakhand High Court: चारधाम में घोड़ों खच्चरों की मौत पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, सरकार से दो हफ्ते में मांगा जवाब

 सिंचाई मंत्री को सवालों ने किया परेशान 

सत्र के पहले दिन प्र्शनकल में ही सरकार के मंत्री विपक्ष के निशाने पर थे। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब से विपक्ष को संतुष्ट नहीं कर पाए। स्थिति ये रही की संसदीय कार्य मंत्री के बीचबचाव के बाद मंत्री जी को थोड़ी राहत मिली. मंत्री के जवाब घर भेज देने की बात को लेकर विपक्ष ने कड़े तेवर  दिखाय  और शायद यही वजह थी की पीठ को  भी अधिकारीयों को सवालों के  जवाब  सही  तरीके से तैयार करने के  निर्देश  दिए गए। 

 पिरान कलियर नहीं  बनेगा  पांचवा धाम   

प्रश्नकाल में पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद ने पर्यटन  मंत्री से सवाल किया की पिरान कलियर को पाँचवा धाम बनाने की योजना सरकार की है या नहीं तो सरकार की और से इसको लेकर स्पष्ट जवाब नहीं था। आपको बटांडे की पूर्व में हरीश रावत की सरकार में पिरान कलियर को पाँचवा धाम बनाये जाने की  बात कही गई थी।

Read also : मसूरी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रशिक्षित आईएएस से की मुलाकात, कार्यक्रम में हुए शामिल

 नशे के सवाल पर असहज दिखी सरकार

जनपद हरिद्वार में लक्सर विधायक शहजाद के नशे को लेकर सवाल उठाया गया। जिसमे उन्होंने युवा वर्ग के नशे की लत और लगातार बढ़ रहे नशे व्यापार को रोकने को लेकर कार्ययोजना का सवाल किया। उन्होंने कहा की अगर नशे का यही आलम रहा तो भविष्य में उड़ता पंजाब की  तरह  ही उड़ता उत्तराखंड  नाम .की  फिल्म बनेगी। विपक्ष के इस सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चाँद अग्रवाल ने नशे को लेकर की  गई कार्यवाही का बखान  का दिया।

Exit mobile version