Site icon Buziness Bytes Hindi

सरकार ने गेंहू के निर्यात पर लगाया बैन यह है बड़ी वजह

व्यापार:- भारत महंगाई की मार झेल रहा है हर कोई इस महंगाई का दोष सरकार के माथे मढ़ रहा है। वही अब इस बीच भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है और भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने आज गेंहू के निर्यात पर रोक लगाई है यह निर्णय सरकार की ओर से गेहूं के दाम में हुई वृद्धि को।ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 

गेंहू के निर्यात को लेकर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत मे गेंहू की आपूर्ति न हो और भारत अपने पड़ोसियों की मदद कर सके इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने इस फैसले के संदर्भ में कहा है कि अन्य देशों की फूड सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए वहां की सरकारों के निवेदन पर उन्हें परमीशन दी जाएगी।
जानकारी के लिए बात दें पिछले कुछ दिनों में भारत मे गेहूं और आटा के दाम में बढ़ोत्तरी देंखने को मिली है। इस बढ़ोत्तरी की वजह रूस-यूक्रेन युद्ध बताया जा रहा है। इसके स्तर पर कमोडिटी की कीमतों में 40% का इजाफा हुआ है जिसके बाद भारत ने Cereals का एक्सपोर्ट बढ़ा दिया था।
Exit mobile version