Site icon Buziness Bytes Hindi

सरकार नौकरी देती ही नहीं, मौका मिले तो पेपर लीक हो जाते हैं


सरकार नौकरी देती ही नहीं, मौका मिले तो पेपर लीक हो जाते हैं

पीलीभीत। पहले तो सरकारी नौकरी होती ही नहीं है और युवाओं को कुछ मौके मिल भी जाए तो पेपर लीक हो जाते हैं। परीक्षा देने के बाद सालो-साल तक रिजल्ट नहीं आता, फिर किसी घोटाले के चलते रद्द हो जाता है। यह कहना है पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी का जो अनेक मौकों पर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। वरुण गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले सवा करोड़ नौजवान दो साल से परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सेना में भर्ती का भी वही हाल है। आखिर भारत का नौजवान कब तक सब्र करेगा?

Read also: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर बरसे भाजपा सांसद वरुण गांधी

गौरतलब है कि पेपर लीक प्रकरण में यूपी एसटीएफ जांच में जुटी है और अनेक गिरफ्तारियां की जा चुकी है। पेपर लीक प्रकरण को लेकर गुरुवार को ट्वीट कर वरुण गांधी ने एक बार फिर भाजपा सरकार को अपने निशाने पर लिया। गौरतलब है कि वरुण गांधी नौजवानों और किसानों के मुद्दे को लेकर अपनी ही पार्टी पर निशाना लगाते रहे हैं। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान अनेक मौके ऐसे भी आए जब वरुण गांधी के ट्वीट ने भाजपा सरकार को मुश्किल में डाल दिया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साथ केंद्र सरकार के लिए भी परेशानी का सबब बने सांसद वरुण गांधी ने अब यूपीटीईटी पेपर लीक प्रकरण को लेकर योगी सरकार पर सवाल दागे हैं।

Read also: अबकी बार किसानों के लिये कोर्ट जाऊंगा: वरुण गांधी

भाजपा सांसद वरुण गांधी इससे पूर्व भी युवाओं को रोजगार न मिलने के मुद्दे पर आवाज उठा चुके हैं। पार्टी में रहकर भी भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी की कांग्रेस में जाने की चर्चा भी कई बार हुई। हालांकि वरुण गांधी ने हमेशा अपनी बात को नौजवानों और किसानों के हक में उठाई गयी आवाज ही बताया।

Exit mobile version