Father Kidnapped Daughter: स्कूल के बाहर से छात्रा का पिता ने किया अपहरण, मचा हड़कंप

मेरठ रीजनFather Kidnapped Daughter: स्कूल के बाहर से छात्रा का पिता ने किया...

Date:

मेरठ। आज गुरुवार को जैननगर स्थित वर्धमान एकेडमी के बाहर से छात्रा का उसके पिता ने नहीं अपहरण कर लिया। छात्रा को उसका पिता कार में अगवा कर ले गया। छात्रा के अपहरण की सूचना के बाद मेरठ पुलिस में हड़कंप मच गया। एक तो दीपाली पर वैसे भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाने में व्यस्त है। दूसरा अपहरण की इस सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। छात्रा के अपहरण की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। छात्रा और उसके पिता से फोन पर बात हुई तो पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस की टीम छात्रा को लेने के लिए बुलंदशहर रवाना हो गई है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुखलाल पुर निवासी विजय चौधरी का अपनी पत्नी मीनू से विवाद चल रहा है। पत्नी मीनू कंकरखेडा के खडोली में अपने मायके रहती है। मीनू की बेटी परी वर्धमान एकेडमी में पढ़ाई करती है। आज वह अपनी तीन सहपाठियों के साथ जैन नगर वर्धमान एकेडमी जा रही थी। जैन नगर में वैन में सवार होकर आए छात्रा परी के पिता उसे अगवा कर ले गए। परी के साथ चल रही अन्य छात्राओं ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसी दौरान परिजन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर व्यापारी भी पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया की छात्रा को उसके पिता अगवा कर ले गए हैं। छात्रा की मम्मी का उसके पापा से तीन साल से विवाद चल रहा है। पुलिस टीम छात्रा को लेने के लिए बुंलदशहर रवाना हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related