ऊटी तमिलनाडु का एक पहाड़ी शहर है। समुद्र तल से 7,347 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस प्रसिद्ध हिल स्टेशन की स्थापना 19 वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने की थी। ऊटी अद्भुत मौसम और हरे-भरे वातावरण के कारण बेहद लोकप्रिय है। ऊटी में कई बागानों और झीलें है जो की सबको अपनी तरफ आकर्षित करती है ।
ऊटी बॉटनिकल गार्डन
ऊटी में घूमने लायक जगहों में से एक ये खूबसूरत गार्डन हैं। गार्डन को छह खंडों में विभाजित किया गया है: लोअर गार्डन, इटैलियन गार्डन, न्यू गार्डन, फाउंटेन टेरेस और नर्सरी।
सिम पार्क
कुन्नूर में स्थित, ये पार्क बहुत अच्छी तरह से बनाया गया है। फूलों की प्रजातियों के अलावा, आप कुछ शानदार पेड़ों जैसे कि क्वींसलैंड, कॉर्न पाइन, सिनामोमम, अरुकारिया और रुद्राक्ष देख सकते हैं।
Read also: प्रयागराज में मिले 563 नये कोरोना संक्रमित
पायकारा झील
हरे भरे पत्तों से सजी एक घुमावदार सड़क आपको इस शानदार झील तक ले जाएगी। आप झील में नौका का आनंद ले सकते हैं | प्राकृतिक सुंदरता इस जगह को ऊटी में घूमने के लिए सबसे सुंदर स्थानों में से एक बनाती है |

