Site icon Buziness Bytes Hindi

पूर्व सीएम के इशारे पर चल रहा है ड्रग्स का खेल


पूर्व सीएम के इशारे पर चल रहा है ड्रग्स का खेल

मुंबई। ड्रग्स केस में आए दिन नए आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं। अब से पहले एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे पर हमलावर रहे मंत्री नवाब मलिक ने अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को ड्रग्स के खेल में लिप्त बताया है।

Read also: नवाब मलिक की सोच ही उल्टी है – सिद्धार्थनाथ

सोमवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पत्रकार वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फडणवीस के ड्रग्स के खेल में शामिल होने का दावा करते हुए कहा कि ड्रग पेडलर जयदीप राणा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के बीच गहरे संबंध हैं। नवाब मलिक ने कहा की पूर्व सीएम के इशारे पर महाराष्ट्र में चल रहा ड्रग्स का खेल अभी जारी है। नवाब मलिक ने भाजपा के कई नेताओं के ड्रग्स के धंधे में शामिल होने की बात कही। पत्रकार वार्ता में नवाब मलिक ने सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले की समीर वानखेडे के परिजनों से मुलाकात पर भी सवाल उठाए। नवाब मलिक ने कहा कि आरोपी का समर्थन करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसने फर्जीवाड़ा कर सर्टिफिकेट लिया रामदास आठवले उनका समर्थन कर रहे हैं। वहीं अरुण हलदर के समीर वानखेड़े के घर जाना संदेह के दायरे में बताते हुए नवाब मलिक ने कहा कि वह देश के राष्ट्रपति और सामाजिक न्याय मंत्री के समक्ष यह मामला उठाएंगे।

Read also: क्रूज पार्टी : नवाब मलिक ने फैशन टीवी प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग की

नवाब मलिक के इन आरोपों के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो खुद अंडरवर्ल्ड से संबंध रखता हो उसे मेरे बारे में कुछ कहने का अधिकार नहीं है। फडणवीस ने कहा कि वह बहुत जल्द नवाब मलिक और अंडरवर्ल्ड के बीच रिश्तो को सबके सामने रखेंगे। दीपावली का त्यौहार गुजर जाने के बाद वह सबूत पेश कर बता देंगे कि नवाब मलिक और अंडरवर्ल्ड के बीच कितने गहरे संबंध हैं।

Exit mobile version