चैंपियंस ट्रॉफी के भविष्य पर पर्दे के पीछे चल रही हैं बातें

फीचर्डचैंपियंस ट्रॉफी के भविष्य पर पर्दे के पीछे चल रही हैं बातें

Date:

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थल और कार्यक्रम को लेकर पर्दे के पीछे चर्चा चल रही है। पाकिस्तानी के मुताबिक आईसीसी बोर्ड की बैठक किसी भी वक्त बुलाई जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि हितधारकों के बीच मामले सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के मुद्दे पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की 29 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक नहीं हुई, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बीसीसीआई ने और समय मांगा है. आईसीसी की बैठक अगले 48 घंटों में होने की संभावना है.

पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा है, वो किसी भी तरह से हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए राज़ी नहीं हो रहा है, इसी तरह BCCI भी किसी भी हालत में पाकिस्तान टीम भेजने को राज़ी नहीं है ऐसे में ICC की बैठकें लगातार रद्द हो रही हैं, या जो बैठकें हो रही हैं वो बेनतीजा साबित हो रही हैं।

भारत पर पाकिस्तान दोनों ही देशों के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है, भारत अपने रुख पर अड़ा हुआ और पाकिस्तान अपने रुख पर कायम है. पाकिस्तान ने कहा है कि आईसीसी उचित और व्यावहारिक फॉर्मूला देगी तभी मामला आगे बढ़ेगा. आईसीसी को दिए गए पाकिस्तान के रुख के मुताबिक, अगर कोई समाधान निकलता है तो पाकिस्तान उसे स्वीकार करेगा. ICC ने उसी फॉर्मूले को ढूंढने के लिए 29 नवंबर को वर्चुअल मीटिंग बुलाई था लेकिन बाद में उसे कैंसिल करना पड़ा, कहा जा रहा है कि वो कैंसिल मीटिंग आज रात या फिर कल हो सकती है.

बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के भविष्य पर चर्चा के लिए कल बुलाई गई आईसीसी बोर्ड की बैठक 15 मिनट बाद ही स्थगित कर दी गई. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पाकिस्तान और भारत आयोजन के लिए स्वीकार्य विकल्प खोजने के लिए आईसीसी के साथ काम करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...