Site icon Buziness Bytes Hindi

बढ़ रही है तृणमूल प्रमुख की बौखलाहट : नरेंद्र मोदी


बढ़ रही है तृणमूल प्रमुख की बौखलाहट : नरेंद्र मोदी

जयनगर (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद तृणमूल प्रमुख की बौखलाहट और बढ़ गई है। कल ही दीदी ने देश के कई नेताओं को संदेश भेजकर मदद की अपील की है।

सरकार बनते ही मिलेगी किसान सम्मान निधि
प्रधानमंत्री मोदी ने जयनगर में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा कि पश्चिम बंगाल में जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी वैसे ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रत्येक किसान के बैंक खाते में 18,000 रुपये सीधे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की नीतियों का बहुत बड़ा नुकसान हमारे किसान भाई-बहनों को उठाना पड़ा है। दीदी की मनमानी की वजह से बंगाल के लाखों किसान, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हैं।

डबल इंजन सरकार
उन्होंने कहा कि गंगासागर की महिमा , गंगासागर मेले की भव्यता और दिव्यता को बंगाल की भाजपा सरकार नई ऊंचाई पर ले जाएगी। दीदी की सरकार ने सुंदरबन जैसे पर्यटन समृद्ध क्षेत्र , यहां के द्वीपों का और यहां के तटों का विकास नहीं किया। सोनार बांग्ला के लक्ष्य के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार यहां कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देगी।

गालियां दे रही हैं दीदी
प्रधान मंत्री ने कहा, जो लोग दीदी की नजर में बाहरी हैं, टूरिस्ट हैं, जिन्हें वह कभी मिलने तक का समय नहीं देती थीं, अब उनसे समर्थन मांग रही हैं। दीदी का हर एक्शन देख लीजिए, सब कुछ स्पष्ट नज़र आता है। शुरुआती रुख पता चला तो तो दीदी भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम पहुंच गईं। नंदीग्राम जाकर लगा उन्हें लगा कि यहां आकर गलती कर दी है। गुस्से में वह नंदीग्राम के लोगों के अपमान पर उतर आईं। धमकी और गालियां देने वाली दीदी कह रही हैं- “कूल -कूल”।

Exit mobile version