Site icon Buziness Bytes Hindi

Chandra Grahan 2022 : 16 मई को लग रहा वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान

मेरठ। आगामी 16 मई को वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। हालांकि ये चंद्रग्रहण देश में नहीं दिखाई देगा। लेकिन एक खगोलीय और ग्रहीय घटना होने के चलते इसका प्रभाव राशियों के अलावा ग्रह और नक्षत्रों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों की माने तो देश में यह ग्रहण नहीं दिखाई देने के कारण यह सूतक काल से अप्रभावी रहेगा। वर्ष का यह पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा।

Also Read : Dharam: आज है शुक्र प्रदोष व्रत, ऐसे करें व्रत का पालन और पूजा

ज्योतिषियों के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर होगा। जिसके कारण वृश्चिक राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रहण का सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव वृश्चिक राशि पर ही पड़ेगा। इस राशि के जातकों को शारीरिक,मानसिक के अलावा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनको इस चंद्र ग्रहण का लाभ मिलेगा और उनकी किस्मत सातवें आसमान पर होगी। ये तीन राशि वाले जातक जिस भी काम में हाथ डालेगे उसमें उनको सफलता मिलती चली जाएगी। साल का पहला चंद्र ग्रहण जिन तीन राशियों के भाग्य का उदय करेगा उनमें मेष ,सिंह और धनु शामिल है। 

बात मेष राशि के जातकों की करें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ समाज में सम्मान मिलेगा। इसी के साथ वे जिस काम मेें हाथ लगाएंगे उसमें उनको सफलता जरूर मिलेगी। मेष राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने के पूरे योग हैं। वहीं ऐसे जातकों का वैवाहिक जीवन भी अच्छे रहेगा।

Also Read : Dharm: शिव नगरी में मनाया जाता है अनोखे अंदाज में हर त्यौहार

सिंह राशि

इस चंद्रग्रहण का प्रभाव सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। सिंह राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी इसके अलावा इस राशि के जातक किसी क्षेत्र में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये उनके लिए सबसे अच्छा अवसर है। इससे अवश्य फायदा होगा। रिश्तों में ज्यादा मजबूती आएगी।

धनु राशि

ज्योतिषों के अनुसार साल का यह पहला चंद्र ग्रहण धनु राशि  जातकों के लिए अत्यन्त लाभकारी होगा। इस राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलने के साथ नए निवेशक भी मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं।

Exit mobile version