Site icon Buziness Bytes Hindi

बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका सामने आई रामसेतु की पहली झलक

मनोरंजन: बॉलीबुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार इस समय फ़िल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाए हुए हैं। इनकी फिल्में बैक टू बैक रिलीज के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। वही अगर हम होली के समय रिलीज हुई इनकी फ़िल्म बच्चन पाण्डेय की बात करे तो कश्मीर फाइल के क्रेज के सामने यह फीकी पड़ गई। लेकिन अब इनकी आने वाली फिल्म रामसेतु बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका कर सकती है। 

क्योंकि राम सेतु वह फ़िल्म है जिसका इंतजार फैन्स को बेसब्री से था और वह इस फ़िल्म की रिलीज डेट जानने के लिए बेताब बैठे थे। अब इसी बीच अक्षय कुमार ने इसका फस्ट लुक अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर रामसेतु का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार ने अपने हाँथ में एक मशाल पकड़ रखी है। उनके साथ जैकलिन और सत्यमेव भी मौजूद हैं। फोटो के साथ अक्षय ने कैप्शन लिखा है कि राम सेतु की दुनिया को पहली झलक 2022 दिवाली पर आएगी फ़िल्म। 
अगर हम इस फ़िल्म के डायरेक्टर की बात करे तो वह अभिषेक शर्मा है। यह फ़िल्म सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी पर भी धमाल मचाने को रेडी है। लेकिन यह पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Exit mobile version