Site icon Buziness Bytes Hindi

23 जुलाई को पेश होगा नई सरकार का पहला पूर्ण बजट

nirmala

केंद्र में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट पेश होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि आम बजट कब पेश होगा, कहा जा रहा था कि नई सरकार का पहला पूर्ण बजट 15 जुलाई के बाद पेश कभी भी पेश हो सकता है. अब सरकार ने आम बजट पेश करने की तारीख से पर्दा हटा दिया है. सरकार ने जानकारी दी है कि इस बार पूर्ण बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की अनुशंसा पर भारत के माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र, 2024 (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) के लिए 22 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, केंद्रीय बजट, 2024-25, 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी सरकार का यह पहला बजट होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक को अपने संबोधन में कहा था कि बजट में बड़े सामाजिक और आर्थिक फैसले लिए जाने की उम्मीद है। अप्रैल-जून में हुए लोकसभा चुनावों के कारण फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इस बार बजट में आम लोगों को कई राहतें मिल सकती हैं। इनकम टैक्स स्लैब में भी बदलाव की उम्मीद है।

Exit mobile version