Site icon Buziness Bytes Hindi

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उथल पुथल से शुरुआत

stock market

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पहले घंटे में उतार चढ़ाव में नज़र आये. सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों ने हरे निशान से शुरुआत की लेकिन फिर एक तेज़ गिरावट आयी और सेंसेक्स को 200 अंक तक नीचे ले गयी, इसके बाद एक तेज़ रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों हरे निशान में लौटने में कामयाब हो गए. खबर लिखे जाने तक दोनों इंडेक्स एक फिर लाल रंग में नज़र आ रहे हैं. सेंसेक्स में तीन अंकों की तो निफ़्टी में 10 अंकों की मामूली गिरावट है।

सेंटरल इंडेक्स की बात करें तो निफ़्टी बैंक 103, निफ़्टी आईटी 129 में बड़ी गिरावट है. इसके अलावा BSE FMCG में 207 अंको की गिरावट है, BSE हेल्थ केयर और BSE मेटल में भी दबाव नज़र आ रहा है, निफ़्टी मिडकैप भी लाल निशान में है, शेयर मार्किट के दूसरे इंडेक्स अभी सपाट चल रहे हैं।

सबसे ज़्यादा सक्रीय शेयरों में टॉप में HDFC बैंक चल रहा है जिसमें गिरावट नज़र आ रही है. बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स रिलायंस और टाटा स्टील में ज़्यादा कारोबार हो रहा है. टॉप गैनर्स की बात करें तो ONGC, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, अडानी पोर्ट्स और Eicher Motors हैं वहीँ टॉप लूज़र्स में UPL , divislabs, Tata cons Prod, Dr Reddy Labs और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर शामिल हैं.

ग्लोबल मार्किट में मिला जुला रुख चल रहा, एशियाई बाज़ारों में hang seng में नरमी और Starits Times, Nikkei में तेज़ी दिख रही है. अमरीकी बाज़ारों में कल nasdak में तेज़ी रही हालाँकि dow futures में गिरावट नज़र आ रही है. सभी मुख्य यूरोपियन बाजार FTSE, CAC और DAX गिरावट में ही कल बंद हुए।

Exit mobile version