Meerut News: विश्वविद्यालय के कुश्ती स्टेडियम में लगी आग से हड़कंप

मेरठ रीजनMeerut News: विश्वविद्यालय के कुश्ती स्टेडियम में लगी आग से हड़कंप

Date:

मेरठ। मेरठ में आज रविवार की दोपहर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम ए जहां दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। रुस्तम ए जहां दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम प्रथम तल पर स्थित हॉल में से धुआं निकलता देख सुरक्षा कर्मचारियों ने दमकल विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी।

रुस्तम ए जहां दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में आग लगने की जानकारी के कुछ देर के भीतर ही आग बुझाने के लिए दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। विश्वविद्यालय के रुस्तम ए जहां दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में आग की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस और विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र मौके पर एकत्र हो गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के कुश्ती स्टेडियम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विवि के अफसर मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने राहत मिली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related