Site icon Buziness Bytes Hindi

मरते दम जारी रहेगा किसान आंदोलन: नरेश टिकैत


मरते दम जारी रहेगा किसान आंदोलन: नरेश टिकैत

हापुड़: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे । उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को खत्म करे तो किसान बातचीत को तैयार हैं। मीडिया से बातचीत में नरेश टिकैत कहा कि पहले सरकार तीनों कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाए, इन शर्तों के पूरा होने तक किसान पीछे नहीं हटेंगे।

मरते दम जारी रहेगा आंदोलन
नरेश टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन अनिश्चितकालीन है, जो मरते दम तक जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि तीनों कृषि कानून किसानों के हक में नहीं है और यह बात सरकार भी जानती है, लेकिन अपनी जिद के चलते वह किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। टिकैत ने दावा किया कि भाजपा में ऐसे कई नेता हैं जो इस समस्या को सुलझा सकते हैं, लेकिन उन पर भी दबाव बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिद छोड़ दे क्योंकि किसान बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

वापस लेना ही होगा कृषि क़ानून
उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कानूनों को सरकार को वापस लेना ही होगा, यह शर्त माने जाने तक किसान पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, “सरकार किसानों को कई नाम दे रही है, जो किसानों के लिए अपमान की बात है, लेकिन सरकार यह भूल गई है कि किसानों का शोषण करने वाला कभी सफल नहीं हुआ है। इसका परिणाम उसे भुगतना ही पड़ेगा।”

Exit mobile version