SSR की ड्रग्स लेने की बात के बारे में घर वालों को थी जानकारी, रिया ने हलफनामे में किया खुलासा

बॉलीवुडSSR की ड्रग्स लेने की बात के बारे में घर वालों को...

Date:


SSR की ड्रग्स लेने की बात के बारे में घर वालों को थी जानकारी, रिया ने हलफनामे में किया खुलासा

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में कुछ और बड़े अपडेट्स भी सामने आए हैं. सुशांत सिंह राजपूत की सबसे करीबी और ड्रग्स कनेक्शन मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का NCB को दिया अहम बयान चार्जशीट में भी शामिल है और कोर्ट ने 16/2020 कम्प्लेंट केस नंबर में इस चार्जशीट को संज्ञान में लिया हुआ है.

रिया के खुद के हाथों से लिखा हुआ इकबालिया बयान NCB के पास है जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे हैं. कुछ सवाल ऐसे हैं जिन्हें लेकर शुरू से चर्चा चल रही है.

मैं यह बताना चाहती हूं कि जिन चीजों का ऊपर जिक्र है वो डॉक्टर निकिता का प्रिस्क्रिप्शन है. ऐसा दिख रहा है कि शोविक और मैं गूगल के जरिये Clomnezepan के साइड इफेक्ट्स के बारे में बात कर रहे हैं. डॉक्टर से बात करने के बाद उन्होंने उन दवाओं को प्रिस्क्रिप्शन के मुताबिक जारी रखने का सुझाव दिया.

रिया अपने बयान में लिखती हैं, सुशांत अच्छा नहीं कर रहा था और उसकी हालत खराब होती जा रही थी इसलिए शोविक चिंतित था. Clomnezepan और उसके साइड इफेक्ट के बारे में हम डिस्कस कर रहे थे. डॉक्टर निकिता से चेक करने के बाद यह पता लगा कि हमें गूगल डॉक्टर नहीं बनना चाहिए. मैं यह भी जोड़ना चाहती हूं कि 08 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने एक व्हाट्सएप मैसेज अपनी बहन प्रियंका से रिसीव किया. उस मैसेज में इस बात का जिक्र था कि librium 10 mg, nexito, इत्यादि जो ड्रग्स थे NDPS में, सुशांत इन दवाओं का सेवन करे.

रिया अपने बयान में लिखती हैं कि मैं यह विनती करती हूं कि इस बात को नोट किया जाए कि इन ड्रग्स से उसकी मौत हो सकती थी क्योंकि उसकी बहन मीतू, उसके साथ 8 से 12 जून के दौरान रह रही थी. मैंने मुम्बई पुलिस को यह भी सूचना दी है और उन्होंने इस बात का संज्ञान भी लिया है. मैं यह जोड़ना चाहती हूं कि सुशांत 18 साल की उम्र से ऊपर का था. वह Marijuana का सेवन करता था, बिना मेरी सहमति के. वह इसका सेवन मुझसे मिलने के पहले भी कर रहा था. वह मेरे पास आता था. इस कोशिश में ताकि उसको Marijuana मिल सके या फिर वह इसे मुझे ऑफर करे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related