किसी रिलेशनशिप का अंत आपकी जिंदगी का अंत नहीं: मिनीषा लाम्बा

बॉलीवुडकिसी रिलेशनशिप का अंत आपकी जिंदगी का अंत नहीं: मिनीषा लाम्बा

Date:


किसी रिलेशनशिप का अंत आपकी जिंदगी का अंत नहीं: मिनीषा लाम्बा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं मिनिषा लांबा ने खुलासा किया कि वो एक रिलेशनशिप में हैं। बता दें, मिनिषा लांबा ने साल 2015 में रयान थाम से शादी की थी, मगर उनकी यह शादी ज्यादा नहीं चल सकी और पिछले साल दोनों ने तलाक ले लिया। खैर, फिलहाल मिनिषा फिर से एक रिलेशन में हैं और खुश हैं।

मिनिषा ने कहा, “अक्सर दो लोगों का साथ में नहीं रहना ही अच्छा होता है। दोनों में से कोई भी गलत नहीं होता है और न ही ऐसी परिस्थिति में किसी को दोष देना चाहिए। कुछ चीजें बहुत प्राइवेट होती हैं जिन पर बात नहीं की जा सकती है क्योंकि यह दूसरे का अपमान करना हुआ।”

एक्ट्रेस ने कहा, मैं यह कहना चाहती हूं कि किसी रिलेशनशिप या शादी का अंत आपकी जिंदगी का अंत नहीं है। आपके पास हमेशा प्यार करने का दूसरा मौका होता है जो आपके अतीत को अलग कर देता है। चीजें बेहतर हो जाती हैं।

इसी के साथ मिनिषा लांबा ने खुलासा किया कि वह एक बार फिर किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा, “हां, मैं अभी एक प्यारे शख्स के साथ हैपी रिलेशनशिप में हूं।”

Read also: WTC फाइनल में बारिश बनेगी विलेन!

साल 2005 में मिनिषा ने जिमी शेरगिल के ऑपोजिट फिल्म ‘यहां’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘किडनैप’, ‘वेल डन अब्बा’ और ‘हम तुम शबाना’ जैसी फिल्मों में काम किया है। 2014 में, मिनिषा बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि फिलहाल उन्हें कई टीवी शोज के ऑफर मिल रहे हैं, यदि कुछ दिलचस्प मिलता है तो वो जरूर करेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...