Site icon Buziness Bytes Hindi

एमआईटी में पढ़ने का सपना पूरा होगा, बस इन योग्यताओं को पूरा करना होगा

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में पढ़ने का सपना लगभग हर युवा का होता है। एमआईटी एक ऐसी संस्था है जो इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अपने शीर्ष एसटीईएम कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही AMIT क्रिएटिव राइटिंग जैसे मानविकी विषयों में पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है। इस संस्थान में प्रतिस्पर्धा का स्तर बहुत ऊंचा है जहां हजारों में से केवल 10 छात्रों को ही मौका मिल पाता है। लेकिन जानकारी के अभाव के कारण हर किसी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि एमआईटी में प्रवेश कैसे प्राप्त करें।

एमआईटी में पढ़ाई में कितना खर्च आता है?

अगर आपका एडमिशन में होता है तो आपके कोर्स 7 महीने से लेकर 5 साल तक का हो सकता है । इस संस्थान में पढ़ने के लिए छात्रों को सालाना लाखों की फीस चुकानी पड़ती है। अगर आप एमआईटी में एडमिशन लेने जा रहे हैं तो आपको फीस के तौर पर 50 हजार डॉलर से 80 हजार डॉलर यानी भारतीय करेंसी के तौर पर 39 लाख रुपये से 60 लाख रुपये तक चुकाने होंगे.

एमआईटी प्रवेश पात्रता

यदि कोई छात्र एमआईटी में प्रवेश लेना चाहता है तो उसे कुछ न्यूनतम योग्यताएं पूरी करनी होंगी। एडमिशन लेने वाले छात्र ध्यान दें कि ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी में एडमिशन के लिए अलग-अलग योग्यताएं पूरी करनी होती हैं। लेकिन सभी विषयों में प्रवेश के लिए एक योग्यता भी होती है जो सभी विषयों के लिए समान होती है। एमआईटी में प्रवेश के लिए छात्रों को अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ और आईईएलटीएस या टॉफेल में बेहतर बैंड स्कोर होना चाहिए।

इन परीक्षाओं में न्यूनतम अंक होने चाहिए

सैट- 1500 स्कोर
जीमैट- 650 स्कोर
जीआरआई- 160 स्कोर
पीटीई- 70 स्कोर

डुओलिंगो – 35 स्कोर
टॉफेल- 110 स्कोर
आईईएलटीएस- 7.5 स्कोर

स्नातक के लिए योग्यता

अगर आप एमआईटी से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों के 12वीं में 60 से 80 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए योग्यता

जो भी छात्र एमआईटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहता है, तो आपके पास संबंधित विषय से चार साल का ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही 4.5 GPA भी आवश्यक है.

पीएचडी प्रवेश पात्रता

अगर कोई एमआईटी से पीएचडी करना चाहता है तो योग्यता के तौर पर उस विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है जिसमें आप रिसर्च करना चाहते हैं।

एमबीए प्रवेश के लिए पात्रता


एमबीए करने के लिए पहली शर्त यह है कि छात्र के पास कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

Exit mobile version