शुरूआती कारोबार में हलकी उठापटक के बाद पिछले कारोबारी सत्रों के दौरान भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी लाळ में जा चुके हैं. बाज़ार में कारोबार की शुरुआत आज मामूली तेज़ी के साथ हुई. सेंसेक्स 16 अंक ऊपर 80098 पर खुला वहीँ निफ़्टी 21 अंक ऊपर 24456 पर खुला। सेंसेक्स और निफ़्टी ने अपनी बढ़त में थोड़ा इज़ाफ़ा किया मगर सुबह के 9:30 बजे तक दोनों ही इंडेक्स गिरावट में चले गए. खबर लिखे जाने तक गिरावट बड़ी होती दिखाई दे रही है, सेंसेक्स में इस समय गिरावट गहराकर 232 अंक हो गयी है वहीँ निफ़्टी में गिरावट 82 अंको तक पहुँच चुकी है.
निफ़्टी पर सबसे ज़्यादा एक्टिविटी HDFC Bank, Reliance, TCS, HUL और Hindalco में देखी जा रही है, वहीँ BSE पर सबसे ज़्यादा हलचल वाले शेयरों में Reliance, HUL, HDFC Bank, Tata Motors और Bajaj Finance का नाम है. टॉप गेनर्स की बात करें तो निफ़्टी पर HDFC Bank, Cipla, HCL Tech, Trent और Bharat Elec का नाम शामिल है वहीँ सेंसेक्स के बढ़त वाले शेयरों में HDFC Bank, M&M, UltraTechCement, Sun Pharma और Power Grid Corp का नाम है. इसी तरह गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स में HUL, Nestle 2, Bharti Airtel Bajaj Finserv और TCS का नाम टॉप 5 में है वहीँ निफ़्टी पर Hindalco, HUL, SBI Life Insura, Bharti Airtel और Britannia का नाम शामिल है.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो हेल्थ केयर को छोड़कर सभी लाल निशाँ में दिखाई दे रहे हैं.
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर इस वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 529 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में 39 प्रतिशत की वृद्धि की रिपोर्ट करने के बावजूद लाल निशान में डूब गए। बीमाकर्ता ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 380 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रवर्तित बीमा फर्म की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बढ़कर 40,015 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 28,569 करोड़ रुपये थी।
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए 2,880 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है, कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा। बोर्ड ने 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों को भी मंजूरी दी। कंपनी ने बुधवार को सितंबर 2024 तिमाही में 204 करोड़ रुपये के फ्लैट समेकित शुद्ध लाभ की सूचना दी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान राजस्व क्रमिक रूप से 8 प्रतिशत बढ़कर 1,471 करोड़ रुपये हो गया है। जून तिमाही में राजस्व 1,364 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
