Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News : दो साल बाद आज मंत्रोच्चारण के बीच खुले बदरीनाथ के कपाट, पहली पूजा PM Modi के नाम

देहरादून। कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन में पिछले दो साल से चार धाम यात्रा स्थगित थी। जिसके चलते चारों धामों के दर्शन के लिए पाबंदी लगी हुई थी। अब कोरोना संक्रमण जबकि कुछ कम हो गया तो चार धाम यात्रा भी शुरू हो गई। आज बदरीनाथ धाम के कपाट सुबह मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। पूरे बदरीनाथ धाम मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलते ही अखंड ज्योति के देश विदेश से पहुंचे हजारों लोगोंं ने दर्शन किए।

Also Read : Politics News : JDU से निकाले गए प्रशांत किशोर पांडेय ने आखिर कैसे पाई चुनावी राजनीति में महारत

बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की गई। बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मंदिर के पास स्थित तप्तकुंड में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे हैं। पिछले कई दिनों की मीलों पैदल चलकर आए साधु-संतों ने बदरीनाथ के दर्शन किए। ये साधु संत गुजरात के कच्छ से पैदल यात्रा करके दर्शन के लिए आए हैं।

इन साधु संतों ने कपाटोद्घाटन के समय बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, ज्योतिमठ शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती प्रतिनिधि स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद, डीजीपी अशोक कुमार सहित कई विशिष्ट लोगों ने बदरीनाथ के दर्शन किए।

Also Read : Uttarakhand News: देश का पहला विश्विद्यालय जंहा हमेशा के लिए लगी धारा 144, शिक्षक-कर्मचारी गुस्से में

श्रद्धालुओं को मिलेगा पीने के लिए शुद्ध पानी : 

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो,इसे देखते हुए सुविधाओं के इंतजाम पर सरकार का विशेष जोर है। इस बार चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्धता के लिए  वाटर एटीएम लगाए गए हैं। अभी तक सौ वाटर प्यूरीफायर लगाए जा चुके हैं।

Exit mobile version