हरि के द्वार में चारों ओर कांवडियों का रेला, भोले के जयकारों के बीच गंतव्य की ओर बढ़ चले शिवभक्त

उत्तराखंडहरि के द्वार में चारों ओर कांवडियों का रेला, भोले के जयकारों...

Date:


हरि के द्वार में चारों ओर कांवडियों का रेला, भोले के जयकारों के बीच गंतव्य की ओर बढ़ चले शिवभक्त

हरिद्वार। Mahashivratri 2022: पिछले दो साल से कोरोना (Covid-19) संक्रमण काल के चलते बंद चल रही कांवड़ यात्रा इस बार फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर शुरू हो चुकी है। हरि के द्वार यानी हरिद्वार में इस समय चारों ओर शिवभक्त कांवड़ियों का रेला दिखाई दे रहा है। इस बार फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि आगामी 1 मार्च को है। जिसमें शिव पर जलाभिषेक किया जाता है। बता दें कि इस पिछले दो साल से उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार ने कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ था। जिसके चलते कांवड़ यात्रा नहीं हो सकी थी। लेकिन अब कोरोना की तीसरी लहर कम होने के बाद से इस बार फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार के गंगा घाटों पर सावन के महीने जैसा माहौल है। दूसरे राज्यों और जिलों से शिवभक्तों की भारी भीड़ आ रही है। शिवभक्त अपनी कांवड़ में जल भरकर अपने गंतव्य की ओर पैदल ही रवाना हो रहे हैं। इस समय मौसम भी काफी बदला (Change in weather) हुआ है। लेकिन इसके बाद भी शिवभक्तों का हौसला देखते हुए ही बनता है। पैदल कांवड़ यात्री बम बम के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की चल रहे हैं। आज हरिद्वार में डाक कांवड़िए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही आसपास के जिलों के शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए आ रहे हैं। दो साल के बाद यह पहला मौका है जबकि महाशिवरात्रि के मौके पर कोरोना का असर कम होने पर हरिद्वार (Haridwar) में बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से उप्र, हरियाणा, पंजाब के अलावा राजस्थान के पैदल कांवड़िये अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो चुके हैं।

Read also- उज्जैन में महाशिवरात्रि पर क्षिप्रा के तट पर प्रज्जवलित होंगे 21 लाख दीप

शहर से लेकर हाईवे तक हर तरफ भगवा :
इस समय हरिद्वार के चारों ओर सड़कों पर और हाइवे पर भगवा ही नजर आ रहा है। कांवड़िये बड़े जोश के साथ भोले बाबा का जयघोष करते हुए बढ़ रहे है। मेरठ,बागपत,दिल्ली,गाजियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, के कांवडियें गंगाजल कांवड़ में लेकर अपने गंतव्यों की तरफ निेकल गए हैं। खराब मौसम और बारिश के बाद भी शिवभक्तों के कदम तेजी से बढ़ रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...