सन-डे की रोशनी से छट गया कोरोना का अंधेरा

मेरठ रीजनसन-डे की रोशनी से छट गया कोरोना का अंधेरा

Date:


सन-डे की रोशनी से छट गया कोरोना का अंधेरा

मेरठ को मिली कोरोना से राहत, रविवार को नहीं मिला कोई संक्रमित

मेरठ। कोरोना संक्रमण का मुकाबला कर रहे मेरठ महानगर के लिये सनडे का दिन राहत लेकर आया। सन-डे की रोशनी से महानगर पर छाया कोरोना का अंधेरा छट गया और रविवार को एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इससे जहां स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है वहीं लोगों में भी कोरोना को हराने का उत्साह जाग्रत हुआ है।

आज मेरठ के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड-19 रिपोर्ट के अनुसार मेरठ जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। इससे पूर्व मेरठ का पड़ोसी जिला भी कोरोना से लगभग मुक्ति पा चुका है। ऐसे में मेेरठ में कोरोना संक्रमित न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि कोरोना काल में मेरठ जिले के हालात भयावह हो गये थे। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या लोगों को डराने के साथ स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ा रही थी। मगर एक लंबे अरसे के बाद रविवार का दिन मेरठ वासियों के लिये राहत दिलाने वाला रहा।

अब आने वाले दिनों में यदि मेरठ जिले में कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिलता है तो यह मेरठ के स्वास्थ्य विभाग के साथ यहां के निवासियों के लिये भी बड़ी उपलब्धि होगी। कोविड गाइडलाइन का पालन करने में मेरठवासियों द्वारा दिखाई प्रतिबद्धता के कारण ही कोरोना संक्रमण का मुकाबला किया जा सका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related