Site icon Buziness Bytes Hindi

बिहार की राजनीति का काला दिन: विधानसभा में घुसी पुलिस, RJD विधायकों की पिटाई, महिलाओं को भी नहीं बख्शा


बिहार की राजनीति का काला दिन: विधानसभा में घुसी पुलिस, RJD विधायकों की पिटाई, महिलाओं को भी नहीं बख्शा

पटना: बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस बिल के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने आज पूरे दिन बिहार में विरोध प्रदर्शन किया, इस बिल के विरोध में RJD के विधायकों ने विधानसभा स्पीकर के चैम्बर के बाहर घेराव भी किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में मार्शल के साथ पुलिस को बुला लिया और फिर उसके बाद शुरू हुआ पुलिस का तांडव। बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए इस हंगामे में कई विधायकों पत्रकारों को चोटें आईं। RJD विधायकों ने पुलिस पर विधानसभा में मारपीट का आरोप लगाया जिससे बिहार की राजनीति गरमा गई है।

राजद विधायक सतीश दास को गंभीर चोट
विधानसभा में हुए बवाल में राजद विधायक सतीश दास को गंभीर चोट आई जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस नोंकझोंक में CPI के विधायक सत्येन्द्र यादव और RJD MLA रीतलाल यादव भी घायल हो गए। RJD MLA सतीश दास ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बुरी तरह पीटा है। घायल विधायकों के लिए एंबुलेंस बुलाया गया और स्ट्रेचर पर लादकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पास हुआ बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस बिल
विपक्षी सदस्यों के भारी विरोध के बीच शाम में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस बिल पास हुआ। इससे पहले पुलिस बिल की कॉपी फाड़ी गई साथ ही उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से बिल की कॉपी छीनने की कोशिश की गई। हालांकि इसका NDA विधायकों ने कड़ा विरोध किया। शाम में जब बिल पेश हुआ तो सदन के अंदर और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरना और नारेबाजी शुरू हो गई।

Exit mobile version