Site icon Buziness Bytes Hindi

Hanuman Chalisa का पाठ कर लौट रहे लोगों पर भीड़ ने किया पथराव, सड़क से थाने तक हंगामा

हल्द्वानी। शांत फिजा में देर रात जहर घोलने की कोशिश कुछ शरारती तत्वों ने की। हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे  तीन लोगों पर उग्र लोगों की भीड़ ने पथराव कर दिया। तीनों को बचाने आये लोगों को भी एक समुदाय की भीड़ ने नहीं छोड़ा उन पर भी जमकर पथराव किया। इसके बाद लोग फरार हो गए। मामला काठगोदाम थाने पहुँचा और हिन्दू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की जासूसी करने पर दूसरे समुदाय के दो लोगों को थाने में पकड़ लिया।

Also Read: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी पहुंचेगे अपने गांव, मां का लेंगे आर्शिवाद

पीड़ितों ने तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना काठगोदाम क्षेत्र में शनिवार की देर रात अफरा-तफरी मच गई। मंदिर से हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे शीशमहल के तीन युवकों पर दूसरे सम्प्रदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। थाने में लोगों ने बताया कि हनुमान चालीसा कर घर लौट रहे युवक गन्ने का जूस पीने के लिए रुक गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग पहुंचे और  युवकों के गले में गमछा देख अचानक हमला कर दिया। युवकों ने इसका विरोध किया तो तीनों पर पथराव शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और तीन को दबोच लिया। 

 प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि समुदाय विशेष के युवक ने किसी को फोन किया और कुछ ही देर में 50-60 लोग शीशमहल चौराहा पहुंचे और पथराव कर दिया। पथराव कर रही भीड़ के पास धारदार हथियार, लाठी-डंडे और तमंचे भी थे। हथियारों से लैस भीड़ ने अपने दो युवकों को छुड़वा लिया और फरार हो गए। थाने में देर रात जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version