कोविशील्ड डोज का अंतराल 12-16 सप्ताह हुआ

हेल्थकोविशील्ड डोज का अंतराल 12-16 सप्ताह हुआ

Date:


कोविशील्ड डोज का अंतराल 12-16 सप्ताह हुआ

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच के अंतर को छह-आठ से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने की घोषणा की है।

अभी छह से आठ सप्ताह का है अंतराल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक बयान में कहा,“ डॉ एन के अरोड़ा की अध्यक्षता वाली कोविड वर्किंग ग्रुप कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक के बीच के अंतर को 12-16 सप्ताह तक बढ़ाने की सिफारिश की है। वर्तमान में कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच अंतराल छह से आठ सप्ताह का है।”

अवधि आठ सप्ताह निर्धारित की थी
बाइस मार्च को सरकार ने कोविशील्ड अंतराल को चार से आठ सप्ताह तक बढ़ा दिया, तो मौजूदा चार से छह सप्ताह तक इसे बनाए रखा था कि कोविशील्ड की दूसरी खुराक छह-आठ सप्ताह के बीच दिलाई जाए, लेकिन बाद में इसकी अवधि आठ सप्ताह निर्धारित की थी।

ब्रिटेन की रिपोर्ट के आधार पर लिया फैसला
मंत्रालय ने आज कहा कि ब्रिटेन से विशेष रूप से वास्तविक जीवन साक्ष्य की उपलब्धता के आधार पर डोज के अंतराल को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
नीति आयोग के डॉ. वी के पॉल (स्वास्थ्य) की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने 12 मई को सिफारिशों को मंजूर किया जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी खुराक अंतराल को बढ़ाने को हरी झंडी दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...