Site icon Buziness Bytes Hindi

Punjab News: पंजाब में बढ़ती जा रही है खालिस्तान समर्थकों की हिम्मत

पंजाब में खालिस्तान समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसक संघर्ष हो या फिर हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के मुख्य द्वार और दीवारों पर टंगे खालिस्तान के बैनर या फिर मोहाली में ख़ुफ़िया विंग के हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड से हमला, साथ ही आज फरीदकोट के एक पार्क की दीवारों पर लिखा “खालिस्तान ज़िंदाबाद” का स्लोगन। यह सब इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि पंजाब में यह आतंकवादी संगठन फिर पनपने की कोशिश कर रहा है।   

पंजाब के फरीदकोट के जिस पार्क की दीवार पर आज ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लिखा हुआ नज़र आया वह शहर की बाजीगर बस्ती में स्थित है। पुलिस आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा सके। इस मामले में पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है और इलाके के सभी नाकों पर चेकिंग बढ़ा दी गयी है।

Also read: चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का किया एलान

बता दें कि महज दो दिन पहले ही मोहाली में हुए धमाके का प्रमुख आरोपी निशान सिंह को फरीदकोट में पुलिस ने धार धबोचा था। घटना में प्रयुक्त वह लॉन्चर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है जिससे ग्रेनेड दागा गया था. निशान सिंह का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और इस मामले में पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि इन सारी वारदातों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है, भारत में खालिस्तान का यह सारा ऑपरेशन पाकिस्तान से ही अंजाम दिया जा रहा है।

Exit mobile version