व्यापार:- भारत मे पहले ही महंगाई चर्म पर थी कि अब भारतीयों पर बिजली संकट और कोयले की कमी की गाज गिरी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह यह पीक पावर सिंगल डिजिट में 5.24 गीगावॉट थी, अब बढ़कर डबल डिजिट 10.77 गीगावॉट पर पहुंच गई है। वही अगर हम बिजली की मांग की बात करें तो बढ़ती गर्मी के बीच इसमे बढ़ोत्तरी देंखने को मिल रही है। लेकिन सरकार इसकी पूर्ति करने में असमर्थ है।
नेशनल ग्रिड ऑपरेटर, पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन (POSOCO) के अनुसार अगर हम रविवार की बात करे तो इस दिन पीक पावर शॉर्टेज 2.64 गीगावॉट थी, जो सोमवार को 5.24 गीगावॉट, मंगलवार को 8.22 गीगावॉट, बुधवार को 10.29 गीगावॉट पर पहुंच गई। वही गर्मी ने सभी को बदहाल कर रखा है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस हफ्ते पावर सप्लाई तीन बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है।
वही बिजली संकट पर उच्च अधिकारियों ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत हुई है और देश मे बिजली संकट गहराया है। केंद्र और राज्य सरकार अपने स्तर से इसमे सुधार का काम कर रही है। लेकिन यदि यही स्थिति रही तो मई और जून के महीने को काटना मुश्किल हो जाएगा।
