Site icon Buziness Bytes Hindi

देश को मिले 288 युवा सैन्य अधिकारी, 89 विदेशी Cadets भी पास आउट

देहरादून। आज शनिवार को जैसे ही 377 जेंटलमैन कैडेट्स पासिंग आउट परेड पूरी की। उनकी टोपियां खुशियों से हवा में उड़ाई। इन 377 जेंटलमैन कैडेट्स में से 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थल सेना को मिले हैं। जबकि इनमें से 89 कैडेट्स मित्र देशों के शामिल हैं। भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए से आज शनिवार को 288 युवा अधिकारी सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए। इसी के साथ भारत के आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स ने भी अकादमी से पास आउट परेड में भाग लिया और पास आउट हुए। आज शनिवार को पासिंग आउट परेड की सलामी दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह ने ली। पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि अकादमी में गत शुक्रवार को ही पहुंच गए थे। परेड से पहले परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Also read: IMA से 42 अफगानिस्तानी कैडे्टस पास आउट लेकिन खतरे में भविष्य

अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने आज सुबह छह बजे ड्रिल स्क्वायर पर परेड शुरू हुई। परेड के बाद होने वाली पीपिंग और ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 377 जेंटलमैन कैडेट्स लेफ्टिनेंट के रूप में देश-विदेश की सेना के मुख्यधारा में जुड़ गए। इनमें से 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना में शामिल हुए। 89  सैन्य अधिकारी भारत के आठ मित्र देशों भूटान,अफगानिस्तान, मालदीव, किर्गिस्तान, श्रीलंका, नेपाल,  तजाकिस्तान,तंजानिया की सेना के अधिकारी बने। इसके बाद आईएमए के नाम देश-विदेश की सेना को 64,145 सैन्य अधिकारी देने का गौरव प्राप्त हो गया। इनमें मित्र देशों को मिले 2,813 सैन्य अधिकारी शामिल हैं। परेड के दौरान आज सुबह पांच बजे से दिन में 11 बजे तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेमनगर तक सुरक्षा जोन में रहा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-72 चकराता रोड से गुजरने वाले यातायात को प्रेमनगर व बल्लूपुर से डायवर्ट कर दिया गया।

Exit mobile version