Yogi Government: होली से पहले योगी सरकार-2 की ताजपोशी!

विधानसभा चुनावYogi Government: होली से पहले योगी सरकार-2 की ताजपोशी!

Date:


Yogi Government: होली से पहले योगी सरकार-2 की ताजपोशी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) में भारी बहुमत के साथ भाजपा के विजयी होने के बाद अब योगी सरकार-2 के गठन की औपचारिकताएं ही शेष हैं। इन्हीं औपचारिकताओं के तहत शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि नयी सरकार के गठन तक योगी आदित्यनाथ पहले तो केयरटेकर और फिर स्थायी सीएम हो जाएंगे। योगी ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सुभावती उपेंद्र शुक्ला को 1,03,390 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है।

Read also- Uttarakhand Election Result 2022: देवभूमि में इस चुनाव महिलाओं ने भी रचा इतिहास,बंपर जीत दर्ज कर पहुंचीं विधानसभा

इसी के साथ योगी सरकार-2 के गठन को लेकर चर्चा तेज है। संभव है योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) होली से पहले शपथ ले लें। चूंकि 17-18 मार्च को होली है, जबकि 19 मार्च को एमएलसी नामांकन की अंतिम तारीख है। सूत्रों के मुताबिक, अगर सहमति बनी तो सीएम योगी 15 मार्च मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। होली से पहले शपथ को लेकर पार्टी आलाकमान मंथन कर रहा है और सहमति बनने के बाद तारीख का ऐलान किया जाएगा। कुलिमलाकर शपथ ग्रहण समारोह का भव्य होना स्वाभाविक है।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। साथ ही तमाम अन्य केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का भी समारोह में शामिल होना संभावित है।

Read also- Ghaziabad Election Results 2022: गाजियाबाद की सभी सीटों पर खिला कमल,जनता ने पुराने विधायकों पर ही जताया भरोसा

इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में विधानसभा सामान्य निर्वाचन, 2022 में भाजपा को अपार जन समर्थन व आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार प्रकट किया गया ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related