नई दिल्ली: अब बिग बॉस के नए सीजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बिग बॉस 14 में आने वाले कंटेस्टेंट को 27 अगस्त को क्वारंटीन कर दिया जाएगा.
इस बात की जानकारी ट्रेंड ज्ञान के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा दी गई है. ट्रेंड ज्ञान के मुताबिक बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के कंटेस्टेंट्स को 27 अगस्त से मुंबई के अलग-अलग हॉटलों मं क्वारंटीन कर दिया जाएगा और वह केवल कोविड टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही घर में एंट्री कर सकेंगे. हालांकि, इस प्रक्रिया की वजह से शो को शुरू करने में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लग जाएगा.
सलमान खान के शो को लेकर इस बात की जानकारी भी दी गई कि ‘बिग बॉस 14’ 20 सितंबर से पहले ही शुरू हो जाएगा. हालांकि, इन खबरों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वहीं, अपने पसंदीदा शो की इस खबर को लेकर फैन्स काफी एक्साइटिड हैं. बता दें, हाल ही में ‘बिग बॉस 14 का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ था. इस वीडियो में एक्टर सलमान खान मल्टिप्लेक्स में बैठकर पॉपकॉर्न खाते हुए नजर आ रहे थे और साथ ही कह रहे थे कि ‘अब सीन पलटेगा.’

