बाजार:- आज कल महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है आय दिन पेट्रोल डीजल और CNG के दाम बढ़ रहे हैं। वही आज महीने में तीसरी बार CNG के दाम में उछाल आया है। इंद्रप्रस्थ गैस ने दिल्ली में सीएनजी (CNG) की कीमतों में 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार आज से दिल्ली में हर जगह सीएनजी के दाम बढ़ जाएंगे। सीएनजी के बढ़े दामों के बाद अब यह स्पष्ट है कि आगामी समय में आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबता चला जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें इससे पहले सीएनजी के दाम में 15 मई को बढ़ोत्तरी हुई थी। 15 मई को मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम, रेवाड़ी में सीएनजी गैस की कीमत 86.07 रुपये प्रति किलोग्राम जा पहुंची थी। सूत्रों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीएनजी गैस की कीमत उफान पर है सीएनजी गैस के दामो में आए उछाल का कारण कहीं न कही अंतरराष्ट्रीय बाजार है।
वही अगर हम पेट्रोल डीजल के रेट की बात करें तो इसने आम आदमी को खूब राहत दे रखी है। आज 44 दिन हो गए हैं और इसके दाम में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल डीजल के दाम में जारी स्थिरता कही न कही लोगो के लिए राहत बनाए हुए हैं।
