नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट परिसर में 39 वां मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें देशभर के 25 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शामिल हुए। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने हाईकोर्ट में खाली पड़े पदों के मुद्दे को उठायया और सभी 25 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों से पदों के लिए नाम जल्द भेजने का अनुरोध किया।
Also Read : UP News : अलविदा जुमा पर मीडियाकर्मियों के सवाल पर भड़के युवक, लगाये अल्लाह-हू-अकबर के नारे, पुलिस मोर्चे पर
यह सम्मेलन छह वर्ष बाद आयोजित हुआ। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के सम्मेलन का मकसद समस्याओं पर चर्चा कर उनकी पहचान करना है। जो न्याय को प्रभावित कर रही हैं। इस सम्मेलन में छह साल पहले हुए मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में जो प्रस्ताव पारित हुए थे उनके बारे में हुई प्रगति के अलावा बैठक में न्यायपालिका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिनमें हाईकोर्ट में जजों की नियुक्तियों से लेकर नेटवर्क को मजबूत कर देशभर की अदालत परिसरों में संपर्क बढ़ाना शामिल रहा।
Also Read : Uttar Pradesh Politics : शिवपाल-आजम की जुगलबंदी बनेगी भाजपा समेत सपा-बसपा की मुसीबत, जानिये क्या है प्लानिंग
न्यायमूर्ति रमण अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि, मैं हाईकोर्ट के चीफ जजों से अनुरोध करता हूं कि जहां अभी भी रिक्तियां हैं वे पदस्थापन के लिए जल्द नाम भेंजे। चीफ जस्टिस रमण ने कहा,हमारे सम्मिलित प्रयासों से एक वर्ष से कम समय में विभिन्न हाईकोर्ट में 126 खाली पदों को भरा है। ये उपलब्धि आपके पूरे सहयोग और प्रति प्रतिबद्धता के चलते ही हासिल हुई है। सम्मेलन में देश भर में न्यायालय परिसरों में आईटी बुनियादी ढांचे के अलावा संपर्क को मजबूत जैसे बुनियादी मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
