Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News : अपनी ही सरकार में “चैंपियन” को है बड़ा खतरा, सीएम दरबार में गुहार

देहरादून । उत्तराखंड में अपने बयानों और हरकतों को लेकर चैंपियन रहे भाजपा के पूर्व विधायक को अपनी ही सरकार में लग रहा है डर. जाने बचाने की गुहार लेकर पहुंचे सीएम दरबार. हम बात कर रहे है हरिद्वार की खानपुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन की. चैम्पियन ने सीएम दरबार में अपनी जान की रक्षा के लिए गुहार लगाई है. दरअसल उन्होंने खानपुर के मौजूदा विधायक उमेश कुमार से अपने को खतरा बताया है. उमेश कुमार पत्रकार से नेता, फिर पहली बार चुनाव लड़ते हुए चैम्पियन की ही धर्मपत्नी को मात देते हुए विधायक बने. खनौर में चैम्पियन और उमेश कुमार के बीच के विवाद से सभी वाकिफ है. 

Also Read : Government Eclipse On Plan: त्रिवेंद्र सिंह रावत की एक और बड़ी योजना पर लगा सरकारी ग्रहण

उत्तराखंड की राजनीती में अपने को अपनी हरकतों और अपने बयानो में दबंग बताने वाले चैम्पियन आजकल अपनी ही सरकार में निर्दलीय विधायक से डरते हुए भाग रहे है. वे अपनी ही सरकार के अधिकारीयों को भी निशाने पर ले रहे है. 2022 विधानसभा चुनाव में उमेश कुमार से हारने के बाद कुंवर प्रणव चैम्पियन और उमेश कुमार के बीच पुराना विवाद तेज हो गया है. दोनों के बीच की अनबन कई बार सोशल मिडिया पर खुल कर सामने आ चुकी है. लेकिन इस बार चैम्पियन एक कदम आगे बढ़ते हुए इस विवाद को मुख्यमंत्री दरबार में ले गए है. यही नहीं चैम्पियन ने निर्दलीय विधायक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

Also Read : Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौतों पर सरकार गंभीर, गठित की जांच समिति

 विवादों के “चैम्पियन” है प्रणव 

अपनी ही सरकार में डरे हुए चैम्पियन पहली बार डरे हुए दिख रहे है. खानपुर सीट से भाजपा और कांग्रेस में रहते हुए कई बार विधायक चुने गए. विधायक रहते हुए चैम्पियन अपनी हरकतों और बयानों को लेकर विवादों में रहे है. कभी वीआईपी पार्टी में फायरिंग, कभी तमंचों के साथ डांस करते हुए उत्तराखंड पर आपत्ति जनक टिप्पणी करके पार्टी से बाहर होना, अपने ऑफिस में मदद के लिए आई युवती से डांस कराना उनके विवादों की लम्बी लिस्ट के कुछ किस्से है. बहरहाल इन सब के बिच सवाल यह है खानपुर के विधायक के खिलाफ सीएम दरबार चैम्पियन की कितनी मदद कर पायेगा कह पाना मुश्किल है क्योंकि जानकार तो यंहा तक मानते है की उमेश कुमार भी भाजपा के शीर्ष नेताओं में अच्छी खासी दखल रखते है. ऐसे में चैम्पियन को रहत मिलना थोड़ा मुश्किल है

Exit mobile version