Site icon Buziness Bytes Hindi

आकर्षण का केंद्र जयपुर, भारत के पैरिस के रूप में जाना जाता है


आकर्षण का केंद्र जयपुर, भारत के पैरिस के रूप में जाना जाता है

न्यूज़ डेस्क : जयपुर एक ऐसी जगह है जहां से दूर-दूर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं क्योकि यहां पर स्थित पिंक सिटी लोगो को अपनी और आकर्षित करती है इस पिंक सिटी की खूबसूरती और यहां की हवेलियों के रूप में मौजूद एतिहासिक विरासतें मौजूद है।

जो आकर्षण का कैन्द्र बनी हुई हैं आज हम आपको पिंक सिटी के मशहूर पर्यटक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं……

* आमेर किला जिसे महाराज मानसिंह प्रथम ने बनवाया था यह बड़े दरवाजों और पथरीले रास्तों के साथ हिंदू वास्तुकला का कलात्मक अजूबा है। 

* महाराजा सवाई जय सिंह जिन्होने जयपुर कि स्थापना की थी जयपुर का अद्भुत नजारा नाहरगढ़ किले से खूब दिखता है।

* जयपुर शहर की सागर झील के बीचों बीच स्थित जल महल काफी अद्भुत दिखता है यह पूरा इलाका अरावली, अन्य किलों, मंदिरों और मन को मोह लेने वाले प्राकृतिक सौदर्यो से घिरा है।

* जंतर-मंतर जिसे वेधशाला के रूप में पहचाना जाता है इसे महाराज जय सिंह द्वारा बनवाया गया था इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जा चुका है इसमें खगोलीय उपकरणों का बहुत बड़ा संग्रह है।

* जयपुर में सबसे खास नजारा हवा महल को देखने के लिए ही बनता है इसमें 1000 छोटी खिड़कियां हैं इस खूबसूरत पांच मंजिला भवन को भगवान कृष्ण के प्रतिरुप के तौर पर बनवाया गया।

Exit mobile version