Site icon Buziness Bytes Hindi

डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार बनी आग का गोला


डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार बनी आग का गोला

ऋषिकेश : ऋषिकेश के रायवाला में हरिद्वार जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार इतने जोर से पलटी कि उसमें धमाके के साथ आग लग गई, कार से निकल रही ऊंची ऊंची लपटों से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

नदी में धुत्त थे कार में सवार लोग
जानकारी मिली है कि कार (UK18H 6949 है) में 5 युवक सवार थे जो कि नशे में धुत थे। घटना आज शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार के एक्सीडेंट के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए हैं।

पुलिस फरार युवकों की तलाश में जुटी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की। पुलिस पांचों युवकों की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version